CM Champai Soren: झारखंड सरकार 2 लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ करने पर विचार कर रही है

Summary :

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन(CM Champai Soren) ने रविवार को कहा कि उनकी गठबंधन सरकार दो लाख रुपये तक के कृषि ऋण को माफ करने तथा मुफ्त बिजली कोटा बढ़ाकर 200 यूनिट करने पर विचार कर रही है। CM Champai Soren का झारखंडवासियों के लिए उपहार झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन(CM Champai Soren) ने रविवार को कहा कि उनकी गठबंधन सरकार दो लाख रुपये तक के कृषि ऋण को माफ करने तथा मुफ्त बिजली कोटा बढ़ाकर 200 यूनिट करने पर विचार कर रही है। बता दें कि विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं आधारशिला रखने के लिये जमशेदपुर के गांधी मैदान…

CM Champai Soren

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन(CM Champai Soren) ने रविवार को कहा कि उनकी गठबंधन सरकार दो लाख रुपये तक के कृषि ऋण को माफ करने तथा मुफ्त बिजली कोटा बढ़ाकर 200 यूनिट करने पर विचार कर रही है।

CM Champai Soren का झारखंडवासियों के लिए उपहार

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन(CM Champai Soren) ने रविवार को कहा कि उनकी गठबंधन सरकार दो लाख रुपये तक के कृषि ऋण को माफ करने तथा मुफ्त बिजली कोटा बढ़ाकर 200 यूनिट करने पर विचार कर रही है। बता दें कि विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं आधारशिला रखने के लिये जमशेदपुर के गांधी मैदान में आयोजित एक सभा को स‍ंबोधित करते हुए सोरेन ने कहा, “हमने पहले भी किसानों का 40,000 रुपये का कर्ज माफ किया है और इसे बढ़ाकर दो लाख रुपये करने की योजना बना रहे हैं। इसी तरह, 125 यूनिट मुफ्त बिजली के मौजूदा आधार को बढ़ाकर 200 यूनिट किया जाएगा।”

चंपई सोरेन कैबिनेट की बैठक में लगी 30 अहम प्रस्तावों पर मुहर, CM ने  राष्ट्रपति से मिलने का समय नहीं मिलने पर जताया दुःख - 30 important  proposals approved in ...

कृषि ऋण माफ करने पर विचार कर रही है सरकार

सोरेन(CM Champai Soren) ने बेरोजगार युवाओं को स्थायी आजीविका के लिए व्यवसाय शुरू करने के वास्ते 40 प्रतिशत सब्सिडी के साथ 25 लाख रुपये का ऋण देने की सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।उन्होंने आश्वासन दिया कि 40,000 सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है और सितंबर तक पूरी हो जाएगी, तथा जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा शिक्षकों की भर्ती अगले महीने शुरू होगी।

Cabinet Meeting: चम्पई कैबिनेट की बैठक में 38 प्रस्तावों पर लगी मुहर -  cabinet meeting 38 proposals approved in champai cabinet meeting-mobile

उन्होंने मौजूदा गठबंधन सरकार की नीतियों की तुलना पिछली भाजपा सरकार की नीतियों से की और आरोप लगाया कि 5,000 प्राथमिक विद्यालय बंद कर दिए गए हैं, जबकि गठबंधन सरकार द्वारा राज्य भर में आदर्श विद्यालय स्थापित किए जाने पर प्रकाश डाला। उन्होंने दावा किया, ‘‘यह भाजपा और गठबंधन सरकार के बीच का अंतर है।’’

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar