बैंक डिफाल्टर्स पर ‘मोदी कृपा’, तीन लाख करोड़ बट्टे खाते में डाले गए : कांग्रेस

Summary :

सुरजेवाला ने कहा, सरकारी बैंकों में जमा जनता के पैसे से 3 लाख करोड़ रुपये का कर्ज बट्टे खाते में डाल दिया, मोदी कृपा से डिफाल्टर्स को बचने का अवसर मिला।

कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार पर कर्ज की अदायगी नहीं करने वालों (बैंक डिफाल्टर्स) पर ‘कृपा’ करने का आरोप लगाया और सोमवार को दावा किया कि इस सरकार ने गत चार वर्षों में तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज बट्टे खाते में डाल दिया।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘सरकारी बैंकों में जमा जनता के पैसे से 3.16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज बट्टे खाते में डाल दिया, जबकि 14 फीसदी कर की वसूली हो सकी और मोदी कृपा से डिफाल्टर्स को बचने का अवसर मिला।’

उन्होंने भगोड़े कारोबारी विजय माल्या से जुड़ी एक खबर शेयर करते हुए कहा, ‘ माल्या की लूट बरकरार है। क्या फोर्स इंडिया सेल (फार्मूला वन टीम) में 13 बैंकों ने 380 करोड़ रुपये गवां दिए?’ उन्होंने सवाल किया, ‘क्या मोदी सरकार जनता का पैसा बचाने के लिए सही कदम उठाएगी या फिर माल्या को भारत से भागने में मदद करने जैसा कदम उठाएगी?’

दूसरों पर कीचड़ उछाना, झूठी खबरें फैलाकर गुमराह करना कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा : PM मोदी

Desk Team