नई दिल्ली : केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय विध्वंसक पार्टी है और यह एक कंपनी के संबंध में निश्चित परिस्थिति के बने रहने और उसके अप्रबंधनीय बनने की स्थिति की अनुमति देकर भारत की अर्थव्यवस्था को तोड़ना चाहती है। श्री जेटली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिख कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की आलोचना की।
श्री जेटली ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के वी थॉमस का पत्र साझा करते हुए कहा, ‘कांग्रेस पिछले कुछ दिनों से निजी कंपनी आईएल एण्ड एफएस को लेकर सरकार के संभावित कदम के बारे में गलत जानकारी फैला रही है।’ उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपने ही पार्टी के नेता से कुछ सीखना चाहिए।
वित्त मंत्री ने कांग्रेस नेता श्री थॉमस के जिस पत्र का हवाला दिया उसमें श्री थॉमस ने आईएल एण्ड एफएस की समस्या के निस्तारण को लेकर सुझाव दिए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि आईएल एण्ड एफएस पर 91 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है और केन्द, सरकार देश के आम नागरिकों के निवेश के पैसे का इस्तेमाल इस कंपनी के लिए प्रोत्साहन पैकेज में करने जा रही है ताकि विदेशी निवेशकों का हित साधा जा सके।


Download Android App
Download iOS App



