कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार में रिक्त पदों को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और प्रश्न किया कि हर वर्ष दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया गया था, लेकिन लाखों पद खाली क्यों पड़े हैं।उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री के तहत सीधे आने वाली केंद्रीय सचिवालय सेवा में ही 1600 पद खाली हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। आठ वर्षों में 16 करोड़ नौकरियों का सृजन हो जाना चाहिए था। सरकार के विभिन्न विभागों में 30 लाख से अधिक पद खाली हैं।’’उन्होंने प्रश्न किया, ‘‘प्रधानमंत्री के तहत सीधे आने वाले केंद्रीय सचिवालय सेवा के अंतर्गत 1600 पद रिक्त हैं। ऐसा क्यों हैं?’’
राजनीति नहीं कर पाएगी कांग्रेस
आपको बता दे कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी जैसे तमाम मुद्दों को लेकर आक्रामक रूप से हमलावर है। माना जा रहा है कि खड़गे द्वारा मोदी सरकार पर साधा गया ताजा निशाना गुजरात और राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली नगर निगम (MCD) के होने वाले चुनाव के अनुकूल है। इन दोनों जगहों पर कांग्रेस रोजगार,बेरोजगारी, महगांई जैसे हथियारों की बदौलत अपनी सियासत चमकाने का प्रयास कर रही है।
हालांकि जनता किसको अपना समर्थन देगी यह तो आगामी दिनों में पता चल जाएगा। अगर कांग्रेस इस बार भी असफल रही तो आगे कभी इन मुद्दों पर राजनीति नहीं कर पाएगी। आपको बता दे कि गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को मतदान है। वहीं दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतदान 4 दिसंबर को होंगे। इन दोनों जगहों पर भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच मुकाबला है।


Download Android App
Download iOS App



