उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जबरन धर्मांतरण को लेकर हुई लड़ाई के बीच सुफियान नाम के लड़के ने हिन्दू लड़की को चौथी मंजिल से धक्का दे दिया। घटना में 19 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। वहीं लड़की को धक्का देने के बाद फरार हुए आरोपी को पुलिस ने संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने सुफियान को भागने से रोकने के लिए उसके पैर में गोली मारी। मुठभेड़ लखनऊ के दुबग्गा इलाके में हुई और एसीपी डी.के. सिंह ने पुलिस टीम का नेतृत्व किया। सुफियान पर आरोप है कि उसने कथित तौर पर पड़ोस में रहने वाली हिन्दू लड़की को चौथी मंजिल से फेंक दिया, क्योंकि उसने इस्लाम कबूल करने और उससे शादी करने से इनकार कर दिया था।
Crime News: ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को मारने की कोशिश, पानी की टंकी से दिया धक्का, मौके पर पहुंची पुलिस
मृतक लड़की के परिजनों का आरोप है कि उसका मुस्लिम प्रेमी उसपर धर्मांतरण के लिए दबाव बना रहा था। घटना मंगलवार रात दुबग्गा थाना क्षेत्र में हुई। मृतक लड़की अपने परिवार के साथ आरोपी सूफियान के घर गई थी और जब दोनों परिवार के सदस्य आपस में बात कर रहे थे, तभी आरोपी लड़की को इमारत की चौथी मंजिल पर ले गया और उसे वहां से कथित तौर पर धक्का दे दिया।
पुलिस के अनुसार, सूफियान ने लड़की को एक मोबाइल फोन दिया था और जब लड़की के घरवालों को इस बात का पता चला तो वे सूफियान के घर पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हुआ। पुलिस ने मृतका की मां की ओर से दायर शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।


Download Android App
Download iOS App



