अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने बुधवार को कहा कि उन्हें ‘‘संभवत: इस साल के अंत तक’’ ट्विटर के लिए कोई और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मिल जाने की उम्मीद है।बता दें कि ट्विटर के मौजूदा सीईओ मस्क ने दुबई में ‘वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट’ को एक वीडियो कॉल के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि उनके लिए यह सुनिश्चित करना सबसे जरूरी है कि यह सोशल मीडिया मंच काम करना जारी रख सके।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मुझे इस संगठन को स्थिर करने और यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि इसकी वित्तीय स्थिति मजबूत रहे।’’यह पूछे जाने पर कि वह ट्विटर के सीईओ का नाम कब घोषित करेंगे, मस्क ने कहा, ‘‘मेरा अनुमान है कि इस साल के अंत तक इस कंपनी को चलाने के लिए किसी और को ढूंढना उचित समय होगा।’’

मस्क ने शुरुआत में ‘पेपैल’ वित्तीय वेबसाइट से धन कमाया। उसके बाद उन्होंने अंतरिक्ष यान कंपनी ‘स्पेसएक्स’ की स्थापना की और फिर इलेक्ट्रॉनिक कार कंपनी टेस्ला में निवेश किया और हालिया महीनों में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर की 44 अरब डॉलर की खरीद के कारण पैदा हुई उथल-पुथल से वह सुर्खियों में रहे।


Download Android App
Download iOS App



