केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में‘को-लोकेशन’ मामले में एनएसई के पूर्व अधिकारी आनंद सुब्रमण्यम को गिरफ्तार किया है।
NSE के कारोबार की सूचना सेकेंड के कुछ हिस्से पहले पहुंच जाती थी
सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सीबीआई ने सुब्रमण्यम से चेन्नई में कई दिनों की पूछताछ के बाद गुरुवार देर रात उसे गिरफ्तार किया।आरोप है कि एनएसई में कुछ ब्रोकरों को सर्वर ऐसक जगह लगाने की सहूलियत दी गई जहां से उनके कंप्यूटर को एनएसई के अनलाइन कारोबार की सूचना सेकेंड के कुछ हिस्से पहले पहुंच जाती थी।
सुब्रमण्यम की नियुक्ति में अनियमितताओं के आरोप
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) का आरोप है कि तय कायदे-कानून को ताक पर रखकर सुब्रमण्यम को एनएसई समूह का परिचालन अधिकारी तथा एक्सचेंज की सीईओ चित्रा रामकृष्ण का मुख्य रणनीतिक सलाहकार नियुक्त किया गया था। एनएसई की पूर्व अधिकारी रामकृष्ण और अन्य पर सुब्रमण्यम की नियुक्ति में अनियमितताओं के आरोप हैं।


Download Android App
Download iOS App



