पिछले 4 वर्षो में स्वच्छता का दायरा बढ़ा, स्वच्छ भारत अभियान जनांदोलन बना : मोदी

Summary :

विश्व शौचालय दिवस पर प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘आज विश्व शौचालय दिवस है और हम पूरे देश में स्वच्छता की प्रतिबद्धता दोहराते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश में स्वच्छता एवं साफ सफाई सुविधाओं को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सोमवार को कहा कि पिछले चार वर्षो में उल्लेखनीय रफ्तार के साथ स्वच्छता का दायरा बढ़ा है। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान को लोगों का आंदोलन बताया।

विश्व शौचालय दिवस पर प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘आज विश्व शौचालय दिवस है और हम पूरे देश में स्वच्छता एवं साफ-सफाई सुविधा बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराते हैं। ’’ मोदी ने कहा कि भारत में पिछले चार वर्षो में जिस उल्लेखनीय गति से स्वच्छता का दायरा बढ़ा है, उसको लेकर हमें गर्व है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान स्वच्छता एवं बेहतर साफ-सफाई की सुविधा सुनिश्चित करने का एक जनांदोलन है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘130 करोड़ भारतीय खासकर महिलाओं एवं युवाओं की इस आंदोलन में अग्रणी भूमिका है। मैं स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने की दिशा में काम करने वालों को बधाई देता हूं।’’

Desk Team