लेनोवो अपने कस्टमर्स के लिए बेहतरीन लैपटॉप लाता रहता है। अब कंपनी एक नए लैपटॉप को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी अब आने वाले दिनों में एक ट्रांसपेरेंट लैपटॉप लाने की तैयारी कर रहा है। इस लैपटॉप की घोषणा बार्सिलोना में आगामी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2024 के दौरान की जा सकती है। इसी के साथ कंपनी अपने कुछ लैपटॉप को अपग्रेड भी करने वाली है। आइए इस बारे में जानते हैं।
Lenovo लाएगा ट्रांसपेरेंट लैपटॉप
विंडोज रिपोर्ट में पता चला है कि लेनोवो के एक ट्रांसपेरेंट लैपटॉप के डिजाइन सामने आए हैं। रिपोर्ट में मौजूद तस्वीरें लेनोवो ब्रांडिंग के साथ दिखाती हैं,जिसमें एक बेजेल-लेस डिजाइन और जो एक ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले मिल सकता है। दावा किया गया है कि कंपनी इस कॉन्सेप्ट डिवाइस को MWC 2024 में पेश कर सकती है। ये इवेंट 26 फरवरी से 29 फरवरी तक आयोजित होने वाला है।
इस लेनोवो लैपटॉप का डेक रिफ्लेक्टिव है और यह पूरी तरह से अपारदर्शी भी हो सकता है। इसके प्राइमरी इंटरनल कॉम्पोनेंट्स को ट्रांसपेरेंट बॉडी के अंदर और नीचे रखा जाएगा, जहां से उनको देखा ना जा सकें। इसमें एक पतला फ्रेम होगा, जो कि अपारदर्शी हिस्से और पूरे डेक को घेरता है और इसमें कई कनेक्टिविटी पोर्ट होने की संभावना है।
इन लैपटॉप को किया जाएगा अपग्रेड
अभी तक इस लैपटॉप के कोई भी स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आए है, लेकिन ये उम्मीद की जा रही है कि यह विंडोज 11 पर काम कर सकता है। उम्मीद की जा रही है कि यह मॉडल क्लासिक लैपटॉप की तुलना में डुअल-स्क्रीन लैपटॉप जैसा दिखता है। उम्मीद है कि कंपनी MWC 2024 में इस लैपटॉप लॉन्च के समय ही इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन का खुलासा करेगी।
इसके अलावा कंपनी अपने कुछ लैपटॉप्स को अपग्रेड करने वाली है, जिसमें लेनोवो थिंकबुक 14 G4, लेनोवो थिंकपैड T14 जेन 5 (इंटेल और एएमडी वर्जन), लेनोवो थिंकपैड T16 जेन 3, लेनोवो थिंकपैड x12 डिटेचेबल जेन 2 और लेनोवो थिंकविजन M14T जेन 2 को शामिल किया गया है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।