जनसंख्या नियंत्रण पर राज्यसभा में गैर सरकारी विधेयक पेश करेंगे मनु सिंघवी

Summary :

दो बच्चों की व्यवस्था बनाने के प्रावधान वाला एक गैरसरकारी विधेयक जल्द ही राज्यसभा में पेश करेंगे।

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी जनसंख्या नियंत्रण के लिए दो बच्चों की व्यवस्था बनाने के प्रावधान वाला एक गैरसरकारी विधेयक जल्द ही राज्यसभा में पेश करेंगे। सिंघवी ने शनिवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी है। 

कांग्रेस नेता के मुताबिक इस विधेयक में यह प्रवधान होगा कि अगर कोई विवाहित जोड़ा, जिसके पास केवल एक ही बच्चा है और वो स्वेच्छा से नसबंदी करवाते हैं तो सरकार को उन्हें विशेष सुविधाएं देनी चाहिए, जैसे उच्च शिक्षा संस्थानों में बच्चे का प्रवेश और सरकारी नौकरियों में चयन। 
उन्होंने कहा कि इसके अलावा जो विवाहित जोड़े गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं और स्वैच्छिक रूप से नसबंदी करवाते हैं तो उन्हें केंद्र द्वारा अकेली लड़की होने पर एक लाख रुपए और अकेला लड़का होने पर 60 हजार रुपए की राशि दी जाए। 

Desk Team