दो सप्ताह पहले पाकिस्तान की ओर चूक वश दगी मिसाइल मामले की जांच में इस घटना में मानवीय गलती होने की बात सामने आने की संभावना अधिक है। मामले की जांच की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना की जांच कर रही ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ एक ग्रुप कैप्टन और कुछ अन्य अधिकारियों की कथित चूक के लिए उनकी भूमिका की जांच कर रही है।
‘‘ चालू जांच में घटना का कारण मानवीय चूक प्रतीत हो रही है – सूत्र
इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यह घटना नौ मार्च को हुई थी जिसके बाद पाकिस्तान ने अगले दिन भारत के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया था। सूत्रों ने कहा,‘‘ चालू जांच में घटना का कारण मानवीय चूक प्रतीत हो रही है। आपको बता दे कि पिछले हफ्ते भारत की ओर से पाकिस्तान के मिया चन्नू में जा गिरी थी। जिसके बाद भारत ने खेद व्यक्त करते हुए कोर्ट इक्वंयरी का आर्डर किया था। लेकिन अब रिपोर्ट में बताया गया हैं कि मिसाइस गैर देश में जाने की घटना मानवीय चूक हो सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App



