निर्भया की मां ने सोमवार को उम्मीद जतायी कि उनकी बेटी के बलात्कार और हत्या मामले के चारों दोषियों को तीन मार्च को फांसी दे दी जाएगी। उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि आदेश (मृत्यु वारंट) का आखिरकार पालन किया जाएगा।’
अदालत ने दोषियों को फांसी की सजा के लिए तीन मार्च की तारीख तय की है। इससे पहले दो बार मौत संबंधी वारंट पर रोक लगा दी गयी थी।
इससे पहले दिल्ली की एक अदालत ने चारों दोषियों को तीन मार्च को सुबह छह बजे फांसी दिए जाने का नया वारंट जारी किया।
यह तीसरा मौका है कि मुकेश कुमार सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय कुमार शर्मा (26) और अक्षय कुमार (31) के खिलाफ मृत्यु वारंट जारी किया गया है।
पहले दो बार वारंटों को पालन नहीं किया जा सका क्योंकि दोषियों ने उपलब्ध कानूनी और अन्य विकल्पों का उपयोग नहीं किया था।


Download Android App
Download iOS App



