मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती ने कहा कि पिछले चुनाव में पार्टी ने जनता के लिए जो वायदे किये थे उसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरे किए है।
भाजपा ने मध्यप्रदेश को बीमारू से विकसित बनाया : अमित शाह
सुश्री भारती आज यहां गोटेगांव विधानसभा के करकबेल में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रही थी।
उन्होंने कहा कि जिस तरह 15 साल पहले जनता ने भारी मतों से भाजपा को जीतया था। उसी प्रकार एक बार फिर चौथी बार शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाने में भाजपा को भारी मतो से विजयी बनाये।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका का निर्वाह ठीक ढ़ग से नही किया है इसलिए उनको सत्ता में बैठने का कोई हक नही है। जो आम जनता के लिए संघर्ष करता है वहीं कुर्सी पर बैठता है।


Download Android App
Download iOS App




