प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किए जाने को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, एक घर दो कानूनों से नहीं चल पाएगा, ठीक उसी तरह से एक देश में दो कानून नहीं हो सकते हैं।
आपको बता दें भोपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं को मेरा बूथ-सबसे मजबूत कार्यक्रम में संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने समान नागरिक सहिंता यानी यूसीसी को लेकर पार्टी के निचले स्तर के कार्यकर्ता को सीधा और स्पष्ट मैसेज दिया है।
सभी नागरिकों के लिए समान कानूनों की बात करती- बीजेपी
दरअसल, समान नागरिक सहिंता देश के सभी नागरिकों के लिए समान कानूनों की बात करती है।यानी, विवाह, तलाक, बच्चा गोद लेना और संपत्ति के बंटवारे जैसे विषयों में सभी नागरिकों के लिए एक जैसे नियम देश में इस समय अलग-अलग धर्मों को लेकर अलग-अलग कानून हैं, इसलिए देश में बीजेपी बीते काफी सालों से यूसीसी लाने का प्रयास कर रही है, बता दें ये मामला उसके कई चुनावी वादों में से एक बड़ा चुनावी वादा भी है।
कानूनी जानकारी रखने वाली एक टीम इसका प्रारंभिक ड्राफ्ट तैयार करेगी
बता दें अभी विधि आयोग ने देश के नागरिकों से यूसीसी को लेकर सुझाव मांगे हैं, और इन सुझावों की अंतिम तिथि 15 जुलाई होगी, इसके बाद मिले सुझावों के आधार पर कानून मंत्रालय और इस क्षेत्र में काम करने वाले लोगों और सभी धर्मों के लोगों की एक कमेटी की भी राय ली जाएगी। उनके सुझावों के आधार पर कानूनी जानकारी रखने वाली एक टीम इसका प्रारंभिक ड्राफ्ट तैयार करेगी।


Download Android App
Download iOS App



