PM मोदी ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर साधा निशाना, कहा- ‘मुझे मारने के लिए सुपारी दे रखी है’

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों ने उन्हें मारने के लिए भांति-भांति के लोगों को सुपारी दे रखी है, लेकिन भारत के गरीब, मध्यम वर्ग, आदिवासी, दलित, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समेत हर भारतीय आज मोदी का सुरक्षा कवच बना हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि  कुछ लोगों ने उन्हें मारने के लिए भांति-भांति के लोगों को सुपारी दे रखी है, लेकिन भारत के गरीब, मध्यम वर्ग, आदिवासी, दलित, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समेत हर भारतीय आज मोदी का सुरक्षा कवच बना हुआ है।साथ ही उन्होंने कहा कि 2014 में इन लोगों ने मोदी की छवि धूमिल करने का संकल्प लिया और अब इन लोगों ने संकल्प ले लिया है – ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी।’ 
Congress Leader Made Controversial Remarks On PM Modi Here Is The Reaction  Of BJP | Subodh Kant Sahay Controversial Remark: कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी  पर की विवादित टिप्पणी, बीजेपी ने किया
इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा, ‘‘ 2014 में उन्होंने मोदी की छवि धूमिल करने का संकल्प लिया और अब इन लोगों ने संकल्प ले लिया है ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’।’’ मोदी ने कहा, ‘‘इनकी साजिशों के बीच आपको एवं हर देशवासी को देश के विकास पर ध्यान देना है, राष्ट्र निर्माण पर ध्यान देना है। हमें विकसित भारत में मध्यप्रदेश की भूमि के गौरव को और बढ़ाना है। यह नई वंदे भारत एक्सप्रेस इसी संकल्प का ही एक हिस्सा है।’’ उन्होंने कहा कि इस आधुनिक भारत में नई व्यवस्थाएं बन रही हैं, नई परंपराएं बन रही है, आज का कार्यक्रम इसी का एक उत्तम उदाहरण है।
Karnataka polls: Congress process to drag on with 'new' names | Deccan  Herald
दरअसल, नरेंद्र मोदी ने कमलापति रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को यहां हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने मध्य प्रदेश सहित देश में उनके शासनकाल में हो रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि देश एवं मध्य प्रदेश में हो रहे विकास प्रयासों के बीच आप सभी देशवासियों का ध्यान वह एक और बात की ओर खिंचना चाहते हैं।

Desk Team