प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन यानी 17 सितंबर को देश ने 2 करोड़ से ज्यादा लोगों टीका लगाकर वैश्विक स्तर पर एक कीर्तिमान स्थापित किया। वहीं 18 सितंबर को टीकाकरण किए जाने का आंकड़ा 17 सितंबर से काफी नीचे रहा। इसको लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसा।
राहुल ने रविवार को पिछले 10 दिनों का टीकाकरण का ग्राफ साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘Event खत्म’। ग्राफ में 17 सितंबर का आंकड़ा सबसे ज्यादा है। वहीं अन्य 9 दिन का आंकड़ा शुक्रवार से काफी कम है। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर देश में मेगा टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया था।
Event ख़त्म! #Vaccination pic.twitter.com/S1SAdjGUA2
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 19, 2021
एक दिवसीय अभियान के तहत देश में 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया। इसपर भी राहुल ने प्रतिक्रिया देते हुए उम्मीद जताई थी कि आने वाले दिनों में भी रोजाना टीकों की दो करोड़ से अधिक खुराक दी जाएगी। लेकिन 17 सितंबर के बाद 18 सितंबर को टीकाकरण का डाउन ग्राफ देखकर राहुल ने सरकार को निशाने पर लिया।
उल्लेखनीय है कि भारत ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर टीकाकरण अभियान को बड़ा प्रोत्साहन देते हुए कोविड-19 टीके की 2.50 करोड़ से अधिक खुराक देकर एक रिकॉर्ड बनाया। को-विन पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक दी गई कुल खुराक शुक्रवार मध्यरात्रि 12:00 बजे 79.33 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई।


Download Android App
Download iOS App



