अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- नहीं चाहिए ऐसी सरकार जिसका सच है ठग का साथ..

Summary :

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि ये जुमलेबाज सरकार है। यही नहीं, उन्होंने कहा कि नहीं चाहिए ऐसी सरकार जिसका सच है, ठग का साथ, ठग का विकास, ठग का विश्वास, ठग का प्रयास।

यूपी चुनाव को लेकर सियासी दल एक दूसरे पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं प्रदेश की योगी सरकार के साढ़े चार साल रविवार यानी 19 सितंबर को पूरे हो गए। इसी के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि ये जुमलेबाज सरकार है। यही नहीं, उन्होंने कहा कि नहीं चाहिए ऐसी सरकार जिसका सच है, ठग का साथ, ठग का विकास, ठग का विश्वास, ठग का प्रयास। 
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि चौवन गुज़रे, छह महीने बचे इस दंभी सरकार के किसान, ग़रीब, महिला व युवा पर अत्याचार के बेरोज़गारी, महंगाई, नफ़रत व ठप्प कारोबार के बहकावे, फुसलावेवाली, जुमलेबाज़ सरकार के नहीं चाहिए ऐसी सरकार, जिसका सच है: ठग का साथ, ठग का विकास, ठग का विश्वास, ठग का प्रयास। 


अखिलेश यादव लगातार योगी सरकार पर अलग-अलग मुद्दों को लेकर घेरते रहते है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी सरकार का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने हर व्यक्ति का अपमान किया है और इसने पहले की किसी भी सरकार की तुलना में अधिक झूठ बोला है। ऐसा लगता है कि बीजेपी झूठ का ट्रेनिंग सेंटर चला रही है। जनता को गुमराह करने के लिए अफवाहें फैलाई जा रही हैं।

Desk Team