कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनकी तुलना एक ‘ग्रामोफोन’ से करने के लिए रविवार को नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री का एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में मोदी को अपने भाषणों में गांधी परिवार के सदस्यों का बार-बार संदर्भ देते हुए देखा और सुना जा सकता है।
भाजपा नेताओं के साथ अक्टूबर में वीडियो संवाद में मोदी ने राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि वह एक ही बात को उसी तरह दोहराते हैं मानो ग्रामोफोन की पिन अटक गई है लेकिन लोग सरकार के खिलाफ उनके ‘‘बचकाने’’ दावों और ‘‘झूठ’’ को स्वीकार नहीं करेंगे और लोगों को उनके बयानों का “मजा” लेना चाहिए।
मोदी के बयानों का एक वीडियो पोस्ट करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट किया, ” यह मनोरंजक वीडियो श्री 36 द्वारा प्रस्तुत किया गया है! मुझे आशा है कि आप इसे देखकर आनंद लेंगे! कृपया इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ साझा करें ताकि वे भी इसका आनंद उठा सकें।”
यह मनोरंजक वीडियो श्री 36 द्वारा प्रस्तुत किया गया है! मुझे आशा है कि आप इसे देखकर आनंद लेंगे! कृपया इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ SHARE करें ताकि वे भी इसका आनंद उठा सकें। pic.twitter.com/UQkolZw1Eo
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 9, 2018
वीडियो मोदी की भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत से शुरू होता है जिसमें वह कहते हैं “पहले ग्रामोफोन रिकॉर्ड हुआ करता था। कभी वह अटक जाता था और एक ही शब्द बार बार सुनाई देता था। कुछ लोग इसी तरह के हैं। उनके दिमाग में एक बात घर कर जाती है और वह उसे ही दोहराते रहते हैं।”
‘युवा क्रांति यात्रा’ और ‘चौपाल’ से मोदी सरकार को घेरेगी युवा कांग्रेस, राहुल ने दी हरी झंडी
इसके बाद राहुल गांधी ने मोदी के भाषणों का एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह गांधी परिवार के सदस्यों का बार-बार संदर्भ देते हुए नजर आ रहे है। प्रधानमंत्री विभिन्न स्थानों पर जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी का जिक्र करते हुए दिखाई दे रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App




