Rain Alert in West Bengal : पश्चिम बंगाल में चुनावी गर्मी हाई है, मतदान के बाद भी माहौल ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा. मगर इस बीच इस गरमागर्मी में मौसम विभाग ने बारिशों की बौछार होने की संभावना बताई है. भले बंगाल में नेताओं का पारा हाई हो पर मौसम का मिजाज ठंडा होने जा रहा है.
बता दें 4 मई को रिजल्ट घोषित होने वाले हैं इससे पहले राज्य के कई जिलों में जमकर बारिश से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कोलकाता, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूच बिहार समेत कई जिलों में बारिश, गरब-आंधी का मौसम बना हुआ है. आने वाले दिनों में कई जिलों में बारिश जारी रहने वाली है.
20 सेंटीमीटर तक बारिश
बताया जा रहा है कि जलपाईगुड़ी में एक मई को सात से 20 सेंटीमीटर तक बरसात हो सकती है. इसके अलावा, कूचबिहार, अलीद्वारपुर में तीन मई तक भारी बरसात का अलर्ट है. वहीं मालदा दिनाजपुर जैसे जिलों में भी गरज और बरसात होने वाली है. समुद्र के तटीय इलाकों में तेज हवाओं के चलने की भी संभावना है. इस दौरान, स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार रह सकती है.
बता दें बंगाल चुनाव 2 चरणों में हुआ था. पहला 23 अप्रैल और 29 अप्रैल, दोनों चरणों में राजनीति की तरह बंगाल का पारा भी गर्म था. मगर जैसे ही चुनाव ख़त्म हुए वैसे ही मौसम के बारिश पड़ने का अनुमान बताया जा रहा है. बता दें, पिछले दो दिनों से बरसात की वजह से राहत मिली है. कोलकाता और उसके आस-पास के इलाकों में बीती शाम से लगातार बारिश हो रही है. इसके साथ तेज आंधी और बिजली भी कड़क रही है. दक्षिण बंगाल के जिलों में कुछ और दिनों तक आंधी-तूफान जारी रहेगा.
कोलकाता में जारी बारिश
वहीं यह मौसम अगले मंगलवार तक ऐसे ही बने रहने का अनुमान है. बताया जा रहा है कि कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के जिलों में बारिश का दौर जारी रहने वाली है. पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिमी मेदिनीपुर में गुरुवार तक बरसात जारी रहेगी. वहीं, आसनसोल में अगले सात दिन तक बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट है. बर्दवान जिले में भी हफ्तेभर तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है. इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहेगा.
बात बंगाल पहाड़ी इलाके की हो तो दार्जिलिंग में अगले सात दिनों तक भारी बरसात, आंधी तूफान और 50 की स्पीड से हवाओं के चलने का अनुमान है.
यह भी पढ़ें – BREAKING: बंगाल चुनाव में गड़बड़ी की शिकायतें के बाद एक्शन में EC, कल 15 बूथों पर दोबारा होंगे मतदान






















