अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों में एकजुटता का इजहार करने के इरादे से भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता अपना दल (एस) संस्थापक सोनेलाल पटेल की जयंती समारोह में शिरकत करेंगे।
डॉ पटेल की 74वीं जयंती समारोह का आयोजन दो जुलाई को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया जायेगा।समारोह में अमित शाह मुख्य अतिथि की भूमिका में होंगे। उनके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,उपमुख्यमंत्री, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, सहयोगी दल निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ संजय निषाद एवं अपना दल एस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।
पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं कबीना मंत्री आशीष पटेल ने बताया कि लाखों सहयोगियों व प्रशंसकों की त्याग व कड़ परिश्रम की वजह से आज पार्टी प्रदेश स्तरीय मान्यता पार्टी हो गई है। अपना दल एस को चार अगस्त 2022 को प्रदेश स्तरीय पार्टी का दर्जा प्राप्त हुआ था। पार्टी को राज्यस्तरीय दर्जा मिलने के बाद डॉ पटेल की पहली बार जयंती समारोह का आयोजन होने जा रहा है। जयंती समारोह को भव्य तरीके से मनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारी प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में तैयारी कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



