रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण आसियान के रक्षा मंत्रियों की दो अहम बैठकों में यहां हिस्सा लेंगी। यह बैठकें शुक्रवार से आयोजित होंगी।
सिंगापुर 12वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (एडीएमएम) और पांचवीं एडीएमएम-प्लस का आयोजन करेगा। ये 19 और 20 अक्टूबर को होंगी।
एडीएमएम और एडीएमएम-प्लस क्षेत्रीय सुरक्षा संरचना में महत्वपूर्ण मंत्री स्तरीय मंच के तौर पर काम करता है, जो आसियान और उसके सहयोगियों के बीच रणनीतिक वार्ता और व्यावहारिक सहयोग को बढ़ावा देता है।
आधार से जारी मोबाइल नंबर नहीं होंगे बंद – सरकार
इस सम्मेलन में ऑस्ट्रेलिया, चीन, जापान, न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया, रूस और अमेरिका के रक्षा मंत्री भी शिरकत करेंगे। सिंगापुर के रक्षा मंत्री डॉ एन इन्ग हेन ने गुरुवार को कई देशों के रक्षा मंत्रियों का यहां पहुंचने पर स्वागत किया।
12वीं एडीएमएम और पांचवीं एडीएमएम प्लस की अध्यक्षता सिंगापुर कर रहा है। एडीएमएम की स्थापना 2006 में हुई थी और यह दूसरा मौका है जब सिंगापुर इसकी अध्यक्षता कर रहा है।
वहीं एडीएमएम-प्लस की स्थापना 2010 में हुई थी और पहली बार सिंगापुर इसकी अध्यक्षता कर रहा है।


Download Android App
Download iOS App



