देश में चल रहे टीकाकरण अभियान में वैक्सीन की किल्लत को लेकर केंद्र सरकार ने शुक्रवार को यानी आज कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 30.54 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक उपलब्ध कराई जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 1,50,28,186 कोविड खुराक अभी भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं। केंद्र ने अब तक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 30,54,32,450 टीकों की खुराक उपलब्ध कराई है।
इसमें से बर्बादी सहित कुल खपत 29,04,04,264 खुराक (शुक्रवार सुबह 8 बजे उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार) है। इसके अलावा, 47,00,000 से अधिक वैक्सीन खुराक पाइपलाइन में हैं और अगले 3 दिनों के भीतर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा प्राप्त की जाएगी। टीकाकरण अभियान को अधिक डोज की उपलब्धता, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए वैक्सीन उपलब्धता की अग्रिम दृश्यता के माध्यम से बेहतर योजना बनाने और वैक्सीन आपूर्ति चेन को सुव्यवस्थित करने के माध्यम से तेज किया गया है।
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में कोविड के टीके उपलब्ध कराकर उनका समर्थन कर रही है। कोविड टीकाकरण अभियान के सार्वभौमिकरण के नए चरण में केंद्र देश में वैक्सीन निर्माताओं द्वारा उत्पादित किए जा रहे टीकों का 75 प्रतिशत राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को खरीद और आपूर्ति (मुफ्त) करेगा।


Download Android App
Download iOS App



