ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ संसद परिसर में TMC सांसदों का प्रदर्शन

Summary :

सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कीमत में भारी वृद्धि के कारण आम आदमी पर अत्यधिक बोझ पड़ रहा है और सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया।

ईंधन के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने गुरुवार को संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। टीएमसी सांसद प्याज तथा आलू की माला पहने और हाथ में तख्तियां लिए प्रदर्शन करते नजर आए। 
तृणमूल के वरिष्ठ सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कीमत में भारी वृद्धि के कारण आम आदमी पर अत्यधिक बोझ पड़ रहा है और सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। निर्धारित समय से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। 


विपक्षी दल के नेता बजट सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों में बढ़ती कीमतों पर चर्चा की लगातार मांग करते रहे। पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में बुधवार को फिर से 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई, जिससे दरों में कुल वृद्धि पिछले कुछ दिनों में 10 रुपये प्रति लीटर या 10 प्रतिशत से अधिक हो गई।

Desk Team