नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ कांग्रेस करेगी कार्रवाई? पंजाब प्रभारी ने सोनिया को लिखी चिट्ठी - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ कांग्रेस करेगी कार्रवाई? पंजाब प्रभारी ने सोनिया को लिखी चिट्ठी

पंजाब कांग्रेस में चुनाव के बाद भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी में अंदरूनी घमासान लगातार जारी है। अब पंजाब कांग्रेस के प्रभारी ने नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, जिससे एक बार फिर सिद्धू की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

पंजाब कांग्रेस की कलह अभी भी सुलझी नहीं है। ऐसे में सूबे के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती है। पंजाब कांग्रेस में चुनाव के बाद भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी में अंदरूनी घमासान लगातार जारी है। अब पंजाब कांग्रेस के प्रभारी ने नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, प्रभारी हरीश चौधरी ने सिद्धू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
कांग्रेस आलाकमान ले सकता है एक्शन 
पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि सिद्धू से स्पष्टीकरण मांगा जाए। सिद्धू पर पार्टी से अलग चलने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि इस चिट्ठी के बाद कांग्रेस आलाकमान सिद्धू के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई कर सकता है। 

Post Office: 100 रुपये से कम का निवेश! इतने साल बाद मिलेंगे 14 लाख, जानें पूरी स्कीम

पंजाब के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चिट्ठी लिखने को लेकर जब प्रभारी हरीश चौधरी से सवाल पूछा गया तो, उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, ये हमारी पार्टी का अंदरूनी मामला है।  
पार्टी की लाइन से अलग रहे है सिद्धू के सुर 
नवजोत सिंह सिद्धू का लगातार पंजाब कांग्रेस में विरोध होता आया है, क्योंकि वो पार्टी के फैसलों पर सवाल उठाते आए हैं और पार्टी विरोधी गतिविधियों का उन पर आरोप लगता है। इससे पहले पंजाब में कांग्रेस की बुरी तरह हार के बाद नवजोत सिंह सिद्धू से सोनिया गांधी ने इस्तीफा मांग लिया था। जिसके बाद सिद्धू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया था। कांग्रेस की हार के बाद सिद्धू पर इस तरह के आरोप लगातार लगते आए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 7 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।