बीजेपी के सांसद रमेश बिधूड़ी ने जिस कदर बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली के खिलाफ लोकसभा के अंदर आपत्तिजनक टिप्पणी दी उसके बाद से ही सियासत घमासान रुकने का नाम नहीं ले रहा विपक्ष लगातार इस मुद्दे को लेकर भाजपा पर निशाना साध रही है। जान नेता इस वक्त दानिश अली के समर्थन में नजर आ रहा है तो ही दूसरी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी तो इन सभी से एक कदम आगे चलकर सीधे दानिश अली के घर पहुंच के। इसके बाद से ही सभी नेतागण यह उम्मीदें लगाने लगे हैं की दानिश अली अब बसपा को छोड़कर कांग्रेस में न शामिल हो जाए। और इन दावों को तब और ज्यादा हवा मिली जब उत्तरप्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी बुधवार के दिन दानिश अली से मुलाकात की।
क्या दावा कर रहे हैं अजय राय ?
रमेश बिधूड़ी विवाद के बाद कांग्रेस पूरी तरह से ही दानिश अली का सहयोग करते हुए नजर आ रही है। जहां अजय राय ने यह दावा किया है कि कांग्रेस बीजेपी के हर अत्याचार के खिलाफ लड़ाई और देश के भाईचारे को बचाने के लिए जो हो सकेगा वह करें इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस अल्पसंख्यकों को दोबारा अपने साथ लाने और जोड़कर रखने की कोशिशों को भी जारी रख रही है। राहुल गांधी की दानिश अली के साथ मुलाकात और कांग्रेस का उनका उसे समर्थन करना हर तरफ से इसी बात की आशंका जाता रहा है कि 2024 से पहले दानिश अली कांग्रेस में शामिल होकर चुनाव लड़ सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



