उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 75 लाख रुपये के हवाला लेन देन में शामिल होने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने रविवार को बताया कि पुलिस ने सोमवार को नाजिम नाम के व्यक्ति की कार की तलाशी के दौरान 75 लाख रुपये की नकदी बरामद की जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
चीन में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या 304 हुई
एसएसपी ने बताया कि वह दिल्ली से आ रहा था और मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल शहर जा रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस को संदेह है कि पैसा सऊदी अरब से हवाला के जरिए आया। उन्होंने बताया कि यह मामला जांच के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



