समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में मंगलवार को अपना कोविड टेस्ट कराया। इस दौरान वह भाजपा पर बरसे और कहा कि भाजपा सरकार को जवाब देना होगा कि उसने कोरोना पर नियंत्रण पाने का झूठा ढिंढोरा क्यों पीटा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कोरोना वायरस जांच के लिए अपना सैंपल दिया। अब उनको रिपोर्ट का इंतजार है।
उप्र में कोरोना से जो हाहाकार मचा है उसके लिए भाजपा सरकार को जवाब देना होगा कि उसने कोरोना पर नियंत्रण पाने का झूठा ढिंढोरा क्यों पीटा।
टीका, टेस्ट, डॉक्टर, बेड, एंबुलेंस की कमी; टेस्ट रिपोर्ट में देरी व दवाई की कालाबाज़ारी पर भाजपा सरकार चुप क्यों है।
स्टार प्रचारक कहाँ हैं? pic.twitter.com/sVsmULM6g0
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 13, 2021
उन्होंने स्वास्थ्यकर्मी द्वारा सैंपल लेने की तस्वीर ट्विटर पर डाली है। उन्होंने मंगलवार को जांच कराने के बाद बोले उप्र में कोरोना से जो हाहाकार मचा है, उसके लिए भाजपा सरकार को जवाब देना होगा कि उसने कोरोना पर नियंत्रण पाने का झूठा ढिंढोरा क्यों पीटा। टीका, टेस्ट, डॉक्टर, बेड, एंबुलेंस की कमी, टेस्ट रिपोर्ट में देरी व दवाई की कालाबाजारी पर भाजपा सरकार चुप क्यों है। स्टार प्रचारक कहां हैं?
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव बीते दिनों उत्तराखंड दौरे पर थे। इस दौरान वह हरिद्वार में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि के सम्पर्क में आए थे। महंत बाद में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कोविड पॉजिटिव पाए गए नरेंद्र गिरि की हालत ठीक नहीं है। उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। इसके बाद लखनऊ पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में अपना कोरोना टेस्ट कराया है। अखिलेश यादव ने कोविड जांच के लिए सैंपल दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने एक ट्वीट कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



