बुलेट और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, बारात से लौट रहे फौजी समेत तीन दोस्तों की मौत

Summary :

Amethi Bullet Accident: अमेठी में बारात से बुलेट से वापस लौट रहे दोस्तों को डीसीएम ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। युवक बुलेट से छिटककर सड़क पर करीब 10 फीट दूर गिरे। तीनों के सिर पर गंभीर चोटें आयी थी, वहीं फौजी के पेट में बंपर घुस गया था। घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुलेट सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। UP Road Accident: छुट्टी लेकर घर आया हुआ था फौजी यह…

Amethi Bullet Accident

Amethi Bullet Accident: अमेठी में बारात से बुलेट से वापस लौट रहे दोस्तों को डीसीएम ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। युवक बुलेट से छिटककर सड़क पर करीब 10 फीट दूर गिरे। तीनों के सिर पर गंभीर चोटें आयी थी, वहीं फौजी के पेट में बंपर घुस गया था। घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुलेट सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।

UP Road Accident: छुट्टी लेकर घर आया हुआ था फौजी

Amethi Bullet Accident
तीनों दोस्त उत्कर्ष, बजरंग और अंशु की मौत (Image- Social Media)

यह हादसा शुक्रवार को रात 12 बजे पीपरपुर थाना क्षेत्र के थौरा गांव के पास हुआ। जिसमें बारात से लौट रहे बुलेट सवार तीन दोस्तों की जान चली गई। मृतकों की पहचान महाराजपुर निवासी फौजी उत्कर्ष सिंह (32), बजरंग सिंह (25) और अंशु सिंह (29) के रूप में हुई है। फौजी उत्कर्ष सिंह कश्मीर में तैनात थे। 20 नवंबर को ही वह छुट्टी लेकर घर पहुंचा था। मौत की खबर सुनकर फौजी की पत्नी सोनम का रो-रोकर बुरा हाल है। अंशु सिंह अपने घर का इकलौते बेटा था।

Amethi Expressway Accident News: बुलेट के उड़े परखच्चे

Amethi Bullet Accident
अमेठी में बुलेट और ट्रक की जोरदार टक्कर (Image- Social Media)

ग्रामीणों के अनुसार, शाम 7 बजे तीनों दोस्त उत्कर्ष, बजरंग और अंशु अपने दोस्त हीरालाल की शादी में शामिल होने पीपरपुर थाना क्षेत्र के हारीपुर गांव गए थे। रात के करीब 11 बजे घर लौट रहे थे। 12 बजे अमेठी-सुल्तानपुर रोड पर थौरा गांव के पास बुलेट और ट्रक की जोरदार टक्कर हुई। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। उत्कर्ष और बजरंग की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, वहीं अंशु गंभीर रूप से घायल था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया।

Amethi Bullet Accident: घटना पर पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस के मुताबिक, तीनों के सिर, पैर और मुंह पर गंभीर चोटें आई थी। बुलेट चला रहे उत्कर्ष के पेट में ट्रक का बंपर घुस गया था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुलेट के परखच्चे उड़ गए थे। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर वहां से रफूचक्कर हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और अब ड्राइवर की तलाश में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें: Delhi Arms Racket Arrested: पाक से भेजे हथियार, कुख्यात गैंगस्टर को होनी थी सप्लाई, दिल्ली में हुआ हथियार तस्करी का भंडाफोड़

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।