उत्तर प्रदेश में अतीक अहमद की हत्या के बाद से धारा 144 लगा दी गई है साथ ही साथ कुछ इलाकों में टीवी का प्रसारण भी कुछ इलाकों में बंद कर दिया गया है। इतना ही नहीं बता दें यूपी के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और अशरफ की शनिवार गोली मारकर हत्या कर दी गई।

अतीक को सरेआम मौत के घाट उतरने वाले कौन है 3 आरोपी ?
आगे बता दें मीडिया के सामने तीन लोगों ने दोनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिस का एक सिपाही भी घायल हो गया। देखा जाए तो फायरिंग करने वाले तीनों लोगों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या करने वाले युवकों का नाम अरुण मौर्य, नवीन तिवारी और सोनू है।बता दें कि यूपी एसटीएफ की टीम ने झांसी में असद और उसके साथी गुलाम को उस समय मार गिराया जह वह मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस के पीछा करने पर दोनों ने टीम पर गोलियां चलाईं। जिसके बाद एसटीएफ की टीम ने उन पर जवाबी कार्रवाई की।मुठभेड़ में मारे गए आरोपियों के पास से अत्याधुनिक विदेशी हथियार बरामद किए गए। इनमें ब्रिटिश बुलडॉग रिवाल्वर तथा जर्मन की वॉल्थर पिस्तौल शामिल है। सूत्रों के अनुसार 24 फरवरी को राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल और उसके दो सरकारी गनर को सरेआम अपराधियों ने गोलियों से भून दिया। पुलिस ने जांच शुरू की तो सीसीटीवी कैमरों में माफिया अतीक अहमद का बेटा असद, गुलाम, साबिर, अरमान और विजय चौधरी उर्फ उस्मान गोलियां चलाते हुए नजर आए थे। जिसमें गुड्डू मुस्लिम ने बम बरसाए थे। हालंकि, आखिरी में आपको बता दें तीनो आरोपियों की उत्तर प्रदेश पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।


Download Android App
Download iOS App



