कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में ‘योगी राज’ में नफरत और असहिष्णुता का माहौल है। सिंधिया ने हरदोई लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्र वर्मा के समर्थन में एक जनसभा में कहा, ”जब से योगी की सरकार आई है, तब से नफरत और असहिष्णुता का माहौल है।”
उन्होंने कहा, ”किसान पस्त है। नौजवान बेरोजगार है और महिलाएं असुरक्षित हैं । पूरे उत्तर प्रदेश में जंगलराज का तांडव मचा के रख दिया है।” उन्होंने कहा, ”कहां गए वे गोरक्षक-गोरक्षा के नाम पर मासूम लोगों की हत्या करने वाले, डंडा पीटने वाले, गौ माता के नाम पर हिंसा के प्रतीक बनने वाले।”
पूर्वी उत्तर प्रदेश में बन सकती है फिल्म सिटी : योगी आदित्यनाथ
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि दिन में तो महिला खेत में चौकीदारी कर रही है, ”रात में मेरा किसान खेत में बैठकर चौकीदारी कर रहा है और देश का चौकीदार 84 देशों का भ्रमण कर रहा है। यह कैसा चौकीदार है जो 84 देशों का भ्रमण करके विदेश के नेताओं को झप्पी दे रहा है और अपने देश के अंदर किसान आत्महत्या कर रहा है।”


Download Android App
Download iOS App




