Ayodhya: धाम के छह प्रमुख मार्गों पर होगा 200 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन

Summary :

22 जनवरी को Ayodhya धाम में श्री राम जन्मभूमि परिसर में निर्मित मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह और उसके बाद आने वाले श्रद्धालुओं, आगंतुकों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए 22 जनवरी को छह मार्गों पर 200 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। Highlights: हाल ही में CM योगी ने अयोध्यावासियों के लिए 50 ई-बसों और 25 ई-ऑटो की सौगात दी अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से श्रीराम जन्मभूमि के लिए 4 ई-बसों का संचालन कराया जाएगा अयोध्याधाम बस स्टेशन से भरतकुंड के लिए नारंगी कलर कोड की 40 बस चलेंगी  हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्यावासियों के…

22 जनवरी को Ayodhya धाम में श्री राम जन्मभूमि परिसर में निर्मित मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह और उसके बाद आने वाले श्रद्धालुओं, आगंतुकों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए 22 जनवरी को छह मार्गों पर 200 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।

Highlights:

  • हाल ही में CM योगी ने अयोध्यावासियों के लिए 50 ई-बसों और 25 ई-ऑटो की सौगात दी
  • अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से श्रीराम जन्मभूमि के लिए 4 ई-बसों का संचालन कराया जाएगा
  • अयोध्याधाम बस स्टेशन से भरतकुंड के लिए नारंगी कलर कोड की 40 बस चलेंगी 

हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्यावासियों के लिए 50 ई-बसों और 25 ई-ऑटो की सौगात दी थी। ई-बसों के संचालन से अयोध्यावासियों और पर्यटकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके. शर्मा ने कहा कि 20 जनवरी तक नगर विकास विभाग द्वारा 200 इलेक्ट्रिक बसों को संचालित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 4 ई-बसें (7 मीटर) का एयरपोर्ट के यात्रियों की सुविधा के लिए महर्षि वाल्मीकि अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से श्रीराम जन्मभूमि तक वाया लता मंगेशकर चौक मार्ग पर संचालन कराया जाएगा।

जिन छह रूटों पर इन बसों का संचालन किया जाना है उसमें 23 किलोमीटर लम्बे कटरा रेलवे स्टेशन से सहादतगंज, रामपथ पर लाल कलर कोड की 40 बसें चलेंगी। सलारपुर से अयोध्याधाम बस स्टेशन तक 22 किमी लम्बे मार्ग पर पीले कलर कोड की 40 बसें चलेंगी। अयोध्याधाम बस स्टेशन से भरतकुंड तक 41 किमी लम्बे मार्ग पर नारंगी कलर कोड की 40 बस, अयोध्याधाम बस स्टेशन से बारून बाजार तक 33 किमी लम्बे मार्ग पर बैगनी कलर कोड की 40 बस, अयोध्याधाम बस स्टेशन से पूरा बाजार तक 33 किमी लम्बे मार्ग पर हरे कलर कोड की 40 बस चलाई जाएगी।

इन बसों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए 5 सीसीटीवी एवं 10 पैनिक बटन की भी व्यवस्था की गई है। सेफ सिटी परियोजना के अन्तर्गत पुलिस हेल्पलाइन डायल यूपी-112 से भी जोड़ा गया है। इन बसों की रियल टाइम लोकेशन प्राप्त करने के लिए इन्हें व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस से भी सुसज्जित किया गया है। चलो ऐप के माध्यम से भी इन बसों की ट्रैकिंग की जा सकेगी। अयोध्याधाम बस स्टेशन पर 24×7 कंट्रोल रूम की स्थापना कराई गई है, जिसका मोबाइल नंबर +918853364763 भी संचालित है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team