कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए जारी निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए जिले में रोड शो करने के आरोप में आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद समेत 150 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह रोड शो मंगलवार की शाम चरथावल पुलिस थानाक्षेत्र में किया गया।
उन्होंने बताया कि आजाद और उनके समर्थकों पर निषेधाज्ञा और कोविड-19 दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
भीम आर्मी के अध्यक्ष ने पंचायत चुनावों में अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में कथित तौर पर यह रोड शो किया जो गई गांवों से होकर गुजरा।


Download Android App
Download iOS App



