उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का प्रकोप जारी है। वायरस के फैलाव को रोकने के लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। यूपी सरकार जनता के हित के लिए हर जरूरी चीजों पर ध्यान दे रही है और कोरोना को फैलने से रोकने के लिए अनेक ऐहतियात कदम उठा रही है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कोविड-19 के संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि कोविड अस्पतालों में इस माह के अन्त तक एक लाख बेड उपलब्ध कराए जाए। योगी ने आज उच्च स्तरीय बैठक में लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। एल-1, एल-2 तथा एल-3 कोविड अस्पतालों में 20 मई तक 25 हजार अतिरिक्त बेडों की व्यवस्था की जाय। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि इस माह के अन्त तक कोविड अस्पतालों में एक लाख बेड उपलब्ध हो जाएं।
श्रम कानून में संशोधन को लेकर राहुल ने कहा- श्रमिकों के अधिकार को रौंदने की कोशिश अनुचित
उन्होंने कहा कि मेडिकल इंफेक्शन पर प्रभावी नियंत्रण के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित कराना आवश्यक है कि मण्डियों के माध्यम से संक्रमण का प्रसार किसी भी दशा में न होने पाए। आगामी दस दिनों में बाहर से प्रदेश में बड़ संख्या में प्रवासी कामगार और श्रमिक भी आएंगे। इसलिए हर स्तर पर विशेष सावधानी और सतर्कता बरतते हुए पूरी जवाबदेही के साथ कार्य किया जाए।
योगी ने कहा कि क्वारंटाइन सेन्टर में साफ-सफाई के बेहतर प्रबन्ध किये जाय।कम्युनिटी किचन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाया जाए। होम क्वारंटीन के लिए घर भेजे जाने वाले प्रवासी कामगार को राशन किट उपलब्ध कराई जाए। निराश्रित लोगों को राशन किट के साथ-साथ एक-एक हजार रुपए का भरण-पोषण भत्ता भी दिया जाए।


Download Android App
Download iOS App



