बिजली कर्मचारियों के भविष्य निधि घोटाले को लेकर उत्तर प्रदेश मे विरोध प्रदर्शन कर रही कांग्रेस ने बुधवार को शिविर लगा कर भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में जनता में पत्र वितरण किया।
महानगर काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में कॉंग्रेस जनों ने चेतना चौराहा पर बेरोजगारी, बदहाल अर्थव्यवस्था, अभूतपूर्व कृषि संकट व औद्योगिक ताला बंदी का आरोप लगाते हुये विरोध प्रदर्शन किया और वहां से गुजर रहे लोगों के बीच पर्चे बांटे।
कॉंग्रेसी बिजली कर्मचारियों के 2600 करोड़ पीएफ घोटाले को भी मुद्दा बना कर सरकार और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री कांत शर्मा के विरोध में लगातार नारे लगा रहे और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
इस मौके पर प्रदेश कॉंग्रेस महासचिव एवं कानपुर प्रभारी योगेश दीक्षित ने कहा कि सरकार के पापों का घड़ भर चुका है। जरूरत है पीड़ति और परेशान जनता को आगे आने की।
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार की गलत कारगुजारियों की बजह से जनता में त्राहि त्राहि मची है। भाजपा को वोट देने के बाद समाज का हर तबका परेशान है।भाजपा के मंत्री भ्रष्टाचार मे डूबे हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



