अयोध्या पर अनावश्यक बयानबाजी से बचें, सौहार्द बनाए रखें : PM मोदी

Summary :

अयोध्या पर उच्चतम न्यायालय का फैसला आने से पहले बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों से इस मुद्दे पर अनावश्यक बयान देने से बचने और देश में सौहार्द बनाए रखने को कहा।

अयोध्या पर उच्चतम न्यायालय का फैसला आने से पहले बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों से इस मुद्दे पर अनावश्यक बयान देने से बचने और देश में सौहार्द बनाए रखने को कहा। 
सूत्रों ने यह जानकारी दी। 
सूत्रों ने बताया कि यहां मंत्रिपरिषद की एक बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि उच्चतम न्यायालय का फैसला आने की उम्मीद है इसलिए देश में सौहार्द बनाए रखना हर किसी की जिम्मेदारी है। मोदी ने इस मुद्दे पर अनावश्यक बयानबाजी से बचने को कहा। 
गौरतलब है कि प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई 17 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि उच्चतम न्यायालय अयोध्या मामले में इससे पहले अपना फैसला सुना सकता है। 

Shera Rajput