उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में वायरल बुखार के साथ डेंगू का प्रकोप तेजी से फैल रहा है और गुरुवार को 22 नये मरीज मिले हैं। इनमें 11 मरीज आगरा के हैं बाकी अन्य जिलों के रहने वाले हैं। सभी का इलाज यहां के अस्पतालों में चल रहा है।
सूत्रों ने बताया कि आगरा में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है और गुरुवार को सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भर्ती 22 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, इसमें सर्वाधिक 11 आगरा के हैं।
इस संबंध में जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने कहा, ‘‘सितम्बर माह में केस आना शुरू हुए और आसपास के जिलों में भी केस बढ़े हैं, हमारी रणनीति के अनुसार जहां से भी एक केस आता है अलग से स्वास्थ्य विभाग की टीम, रूरल एरिया में ग्राम विकास की टीम और अरबन एरिया है तो वहां नगर निगम की टीम 24 घण्टे सक्रिय रहकर साफ सफाई करती है।
सिंह ने कहा कि प्रयास है कि कलस्टर न बन पाये। उन्होंने कहा कि अभी तक 100 मामले सामने आये हैं जिसमें एक की डेंगू से मौत हुई है।


Download Android App
Download iOS App



