एटा में डबल मर्डर: घरलू कलह के चलते पति ने पत्नी और सास पर बरसाया ताबड़तोड़ हथौड़ा, जांच में जुटी पुलिस

Summary :

घटना सोमवार रात 11 बजे की है जब यादव नगर में रूकमपाल नाम के एक व्यक्ति ने अपनी 38 साल की पत्नी और सास जिसकी उम्र 65 साल बताई जा रही है पर ताबड़तोड़ हथौड़े के वार कर मौत के घात सुला दिया. इस पूरी वारदात में एक और व्यक्ति के होने की जानकारी है.

etah Double murder

etah Double murder : पारिवारिक कलहों का अंजाम किस हद तक सामने आ सकता है इसका उदाहरण एटा में डबल मर्डर के रूप में सामने आया है जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सास को रात में सोते हथौड़े से पीटपीट कर मौत के घाट उतार दिया.

बता दें घटना सोमवार रात 11 बजे की है जब यादव नगर में रूकमपाल नाम के एक व्यक्ति ने अपनी 38 साल की पत्नी और सास जिसकी उम्र 65 साल बताई जा रही है पर ताबड़तोड़ हथौड़े के वार कर मौत के घात सुला दिया. इस पूरी वारदात में एक और व्यक्ति के होने की जानकारी है.

जिस दौरान घटना घटी उस दौरान घर में 3 बच्चे भी मौजूद थे. इस घटना ने पूरे मोहल्ले को हिला कर रख दिया है. इस मामले में मृतका की बड़ी बेटी ने अपने पिता और दादा सियाराम और एक अज्ञात व्यक्ति के लिए ह्त्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है.

बता दें आरोपी रूकमपाल बेलदारी करता था और अवागढ़ के यादव नगर स्थित मकान में रहता है. मोहल्ले में उस के 2 भाइयों के मकान हैं और सास कमला देवी भी उसके साथ ही रहती थी.

दरअसल घर में जब तब पारिवारिक कलेश चलते रहते थे. रूकमपाल को अपनी पत्नी पर शक था कि उसका एक प्रोपर्टी डीलर के साथ अवैध सम्बन्ध चल रहा है. इस बात को लेकर दोनों में जब तब झगड़े होते रहते थे. जिस दिन यह घटना घटी उस दिन दोनों के बीच सुबह खासा झगडा हुआ. रात देर 11 बजे रूकमपाल अपने पिता सियाराम और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ घर पर आया. इस दौरान अरोपी की पत्नी और सास दोनों आँगन में सो रही थीं, मौका पाकर आरोपी ने ताबड़तोड़ वार कर दिए. जैसे ही घर में शोर होना शुरू हुआ वैसे ही आसपास लोग पहुंचे.

पुलिस को भी इस घटना की सूचना दे दी गई है. वहीँ अपराध में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें – Greater Noida Hit and Run Case: ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार ने मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती, हिरासत में महिला ड्राइवर

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।