कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में शामिल भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकी उनके फोन पर मिलने की शिकायत पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
नगर पुलिस अधीक्षक (द्वितीय) ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि टिकैत के निजी सहायक अर्जुन बालियान ने शिकायत दर्ज कराई कि एक अज्ञात कॉलर ने किसान नेता को जान से मारने की धमकी दी।
उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा कि शिकायत में उल्लेखित फोन नंबर को सर्विलांस पर डाला गया है और फोन करने वाले की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।
फोन कॉल शनिवार शाम को आयी थी।


Download Android App
Download iOS App



