मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि रमाला चीनी मिल के विस्तारीकरण होने से किसानों को अगले 30 वर्षों तक गन्ना बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, बल्कि अब सरकार किसान से पूछेगी की भुगतान हुआ या नहीं। उन्होंने कहा कि मिल से 27 मेगावाट बिजली पैदा होगी, बिजली बिकेगी और किसानों को समयबद्ध भुगतान भी होगा।
योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुना करने पर प्रधानमंत्री मोदी के अभियान को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अब दंगे नहीं होते। यहां के युवा अब खुशहाल हैं और नौजवानों की भर्ती पुलिस में भी हुई है।
एक सरकारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये बातें सोमवार को रमाला सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड बागपत की क्षमता विस्तार वाली परियोजना के लोकार्पण मौके पर कही।
उन्होंने कहा कि पहले किसानों का शोषण और उत्पीड़न होता था। चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे, 30 साल से किसान रमाला चीनी मिल के विस्तारीकरण की मांग कर रहे थे, लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों ने किसानों की आवाज को अनसुना किया। अब सरकार क्षेत्र के किसानों का पूरा गन्ना लेगी, भले ही एथेनॉल बनाकर बेचना पड़े।


Download Android App
Download iOS App



