हिस्ट्रीशीटर समाजवादी पार्टी नेता समेत आठ लोगों के खिलाफ FIR ,फर्जी दस्तावेज बना ज़मीन बेचने का आरोप

Summary :

बरेली जिले की फरीदपुर थाना पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर समाजवादी पार्टी नेता समेत आठ लोगों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकारी जमीन को बेचने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।

बरेली जिले की फरीदपुर थाना पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर समाजवादी पार्टी  नेता समेत आठ लोगों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकारी जमीन को बेचने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, समाजवादी पार्टी  के पूर्व जिला सचिव हिस्ट्रीशीटर नरेश पाल गुप्ता, उनके बेटे सतीश चन्द्र गुप्ता समेत आठ के खिलाफ नगर पालिका फरीदपुर की सरकारी जमीन को फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि नगर पालिका फरीदपुर के संपत्ति लिपिक महेन्द्र पाल सिंह की ओर से उक्त आठों आरोपियों के खिलाफ फरीदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है।सपा नेता नरेश पाल गुप्ता के खिलाफ पहले से 14 मुकदमे दर्ज हैं और उसकी हिस्ट्रीशीट खुली हुई है।

Desk Team