हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को कहा कि पर्यटन और राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के कोशिशों के तहत बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे के विकास की योजना बनाई गई है।
कांगड़ा को राज्य की ‘पर्यटन राजधानी
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यहां जारी एक बयान में कहा कि सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि राज्य सभी मौसमों में पर्यटन के लिए खुला रहे। सुक्खू सर्दी में बर्फबारी के बाद हिमाचल प्रदेश के आदिवासी और दूरदराज के इलाकों में कुछ दर्शनीय स्थलों में पर्यटन गतिविधियों के बंद होने का जिक्र कर रहे थे।सुक्खू ने कहा कि सरकार कांगड़ा को राज्य की ‘पर्यटन राजधानी’ के रूप में विकसित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है और जिले के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए एशियाई विकास बैंक द्वारा आवंटित 390 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
धौलाधार पर्वत श्रृंखला और कई ऐतिहासिक मंदिर
उन्होंने कहा कि कांगड़ा में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जहां धौलाधार पर्वत श्रृंखला और कई ऐतिहासिक मंदिर हैं। सुक्खू ने कहा कि सरकार ने पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने और उन्हें आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए जिले में विभिन्न परियोजनाओं के लिए खाका तैयार कर लिया है। प्रागपुर हेरिटेज विलेज में अंतरराष्ट्रीय स्तर के गोल्फ कोर्स का निर्माण भी प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने 300 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से एक आधुनिक चिड़ियाघर बनाने के लिए बनखंडी में 80 हेक्टेयर क्षेत्र की पहचान की है और एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पहले से ही प्रक्रिया में है।


Download Android App
Download iOS App



