उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुशासन की नींव पुलिस के बल पर ही निर्भर है जिससे समाज में भयमुक्त और अपराध मुक्त माहौल बनता है। डॉ भीमराव पुलिस अकादमी के दीक्षांत समारोह में परेड की सलामी लेने का बाद योगी ने कहा कि जनसंख्या घनत्व के मामले में सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाये रखना एक बड़ी चुनौती है। सुरक्षा बलों की कर्तव्यनिष्ठा की बदौलत सरकार इस चुनौती से बखूबी निपटने में सफल रही है।
अयोध्या फैसले के बाद समूचे राज्य में शांति व्यवस्था बनी रही जो पुलिस बल के कारण ही संभव हो सका। अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने इस मौके पर 299 नए पुलिस उपनिरीक्षकों को मुख्यमंत्री के सामने शपथ दिलाई। योगी ने कहा कि दारोगा आमजन के विश्वास पर यदि खरा उतरने का प्रयास करेंगे तो इससे प्रदेश का समग विकास होगा। आपके कार्य के साथ जवाबदेही, संवेदनशीलता अपेक्षित है। अपराधों का त्वरित निवारण आपका दायित्व है। पीड़ित को न्याय दिलाना आपका परम कर्तव्य होना चाहिये। आज से ही प्रण ले लें कि जो शपथ ली है उसका पालन करेंगे।
CM योगी ने की बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी के पहले सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बिजनौर के हरजीत सिंह को सर्वांग सर्वोत्तम प्रशिक्षु दरोगा चुना गया। 2018 बैच के सभी प्रशिक्षु दरोगाओं का प्रशिक्षण एक साल तक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी में हुआ। इस अवसर पर उतर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिहं ने बताया कि पुलिस के प्रशिक्षण में पिछले ढाई साल में यूपी में अभूतपूर्व बदलाव हुआ है।
पुलिस प्रशिक्षण का नतीजा है कि आज यूपी में अपराध में हर वर्ग में कमी आई है। इससे पहले मुख्यमंत्री का मुरादाबाद पुलिस लाइन मे पहुंचने पर स्वागत किया गया। शनिवार सुबह से ही अकादमी के अधिकारियों के अलावा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी परेड मैदान पर तैयारियों जुटे रहे। मैदान में एक तरफ परेड का रिहर्सल चल रहा था तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद की जा रही थी।
पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण लेने वाले 302 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों ने भाग लिया था। आउट डोर और इंडोर की परीक्षाओं में 299 में प्रशिक्षु उपनिरीक्षक उत्तीर्ण हुए। इनमें तीन प्रशिक्षु अनुत्तीर्ण हो गए हैं। जिन्हें अतिरिक्त समय दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



