बीजेपी नेता व मेरठ की सरधना सीट से विधायक संगीत सोम के खिलाफ कोर्ट 26 नवम्बर को आरोप तय करेगी। साल 2009 के एक मुकदमे के सिलसिले में आज विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए बीजेपी विधायक पर दो अन्य आरोपियों के पेश नहीं होने की वजह से उनके खिलाफ आरोप तय नहीं हो सका।
विशेष न्यायाधीश गोपाल उपाध्याय ने मामले की सुनवाई की अगली तारीख 26 नवम्बर तय की है। सोम 2009 में बसपा शासन के दौरान बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरुद्ध प्रदर्शन के दौरान सिविल लाइन क्षेत्र में सड़क जाम करने में कथित संलिप्तता को लेकर कोर्ट में पेश हुए थे, लेकिन सह-आरोपी वीरेंद्र सिंह और जयपाल सिंह पेश नहीं हो सके।
छोटे बच्चे नहीं हैं अखिलेश यादव जो हर बात पर रोने लगें : सिद्धार्थनाथ सिंह
अभियोजन के अनुसार पुलिस ने 17 मार्च, 2009 को सड़क जाम करने को लेकर सोम एवं उनके तीन निजी अंगरक्षकों के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार संगीत सोम व उनके समर्थकों ने थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मालवीय चौक पर गाड़ियां खड़ी कर रास्ता जाम कर दिया था।


Download Android App
Download iOS App



