उत्तर प्रदेश में भरतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंचायत चुनावों को पूरी तैयारी के साथ लड़ेगी और प्रदेश के सभी 50 हजार 194 गांवों तक मुख्यमंत्री योगी की उपलब्धियों को बताने की योजना को मूर्त रूप देने के लिए कार्यकर्ताओं को लगा रही है। उत्तर प्रदेश पंचायत चुनावों के प्रभारी और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विधान परिषद (एमएलसी) विजय बहादुर पाठक ने आज यहां यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के जिलापंचायत सदस्य के सभी 30051 वार्डों में भाजपा अपने प्रत्याशी उतारेगी। भाजपा के पंचायत प्रभारी ने बताया कि 26, 27 व 28 फरवरी को इन सभी वार्डों में बैठक की जायेंगे। साथ ही साथ एक मार्च से पांच मार्च के बीच विधानसभा वार सम्मेलन आयोजित किये जाएगे।
पांच से दस मार्च के बीच भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश के सभी 50 हजार 194 गांव सभाओं में संवाद स्थापित करेगें। उन्होंने बताया कि दस से 18 मार्च तक सभी गांवों में चौपाल लगा कर प्रदेश सरकार और केन्द, सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
पाठक ने बताया कि 24 फरवरी को पार्टी के प्रदेशपदाधिकारियो की बैठक होगी, जिसमें प्रत्याशियों के सम्बन्ध में निर्णय लिया जाएगा। तब तक सभी वार्डों की आरक्षण स्थिति साफ हो जायेगी। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में भाजपा को बड़ी सफलता हासिल होगी। उन्होंने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के जन उपयोगी कार्य हर वर्ग के लिए है।


Download Android App
Download iOS App



