मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। अब यह एक बहुत बड़ा मुद्दा बन गया है। सभी विपक्षी दलों ने इसे लेकर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। विपक्षी गठबंधन के दलों ने मणिपुर के मुद्दे पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग को लेकर सोमवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया।विपक्षी दलों के प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने प्रतिक्रिया दी है।
मणिपुर के विषय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो रही है-जया बच्चन
आपको बता दें जया बच्चन ने कहा “मणिपुर के विषय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो रही है लेकिन हमारे देश में नहीं हो रही। यह शर्म की बात है.” वहीं विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, जनता दल (यूनाइटेड ) के राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह, द्रमुक के टी आर बालू, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, राष्ट्रीय जनता दल के मनोज झा और अन्य पार्टियों के सांसद शामिल हुए।
मोदी से संसद के भीतर वक्तव्य देने और चर्चा की मांग कर रहे-विपक्षी दल
दरअसल, विपक्ष के सांसदों ने हाथों में एक बड़ा बैनर ले रखा था जिस पर लिखा था कि ‘इंडिया डिमांड्स पीएम स्टेटमेंट इन बोथ हाउसेज’ (भारत प्रधानमंत्री से दोनों सदनों में वक्तव्य की मांग करता है)। उन्होंने ‘प्रधानमंत्री सदन में आओ’ के नारे भी लगाए। विपक्षी दल मणिपुर के विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद के भीतर वक्तव्य देने और चर्चा की मांग कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



