उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार युवती को गुरुवार को आग लगाए जाने की घटना के मुख्य आरोपी की बहन ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। नाम उजागर न करने की शर्त पर लड़की ने कहा कि राजनीतिक साजिश के चलते उसके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है।
लड़की ने कहा, “मेरा भाई शुभम और मेरे पिता हरि शंकर को निशाना बनाया जा रहा है, क्योंकि मेरी मां कुंदनपुर ग्राम पंचायत की मुखिया हैं। मैं इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करती हूं, ताकि सच्चाई का पता लग सके।” शुभम और हरि शंकर सहित तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने पीड़िता के बयान के पर गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी की बहन ने कहा है कि उसके भाई को पहले भी दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है और वह भी झूठा है। लड़की ने आगे कहा कि वह पीड़िता के प्रति सहानुभूति रखती है, लेकिन वह अपने भाई और पिता के लिए भी लड़ेगी, जिन्हें झूठा फंसाया जा रहा है।
उन्नाव रेप कांड : जलने के बाद मदद के लिए 1 किलोमीटर तक दौड़ी पीड़िता
उन्नाव रेप केस की पीड़िता पर गुरुवार सुबह जब हमला कर आग के हवाले किया गया तो वह रायबरेली के अपने रास्ते पर थी। इस हादसे में 90 प्रतिशत तक जली पीड़िता को इसी दिन शाम लखनऊ लाया गया और तत्पश्चात सफदरगंज अस्पताल में उपचार के लिए पीड़िता को एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया गया।
राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओ.पी.सिंह से घटना पर एक रिपोर्ट मांगी है।


Download Android App
Download iOS App



