उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के थाना चांदीनगर क्षेत्र में एक चर्च के पादरी द्वारा 11 साल की दलित नाबालिग बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना के दो दिन बाद जब पीड़ित लड़की की मां ने थाने में एफआईआर दर्ज करायी, तो पुलिस ने आरोपी पादरी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अलबर्ट के रूप में हुई है जो 67 वर्षीय कन्याकुमारी (तमिलनाडु) निवासी है। पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में कहा है कि, वह गुरूवार को अपनी बेटी को चर्च परिसर में स्थित स्कूल में पढ़ने ले गई थी।
विरोध करने पर बच्ची को दी थी जान से मारने की धमकी
पीड़िता की मां ने बताया कि, स्कूल से लौटने के बाद बेटी बुरी अवस्था मे घर पहुंची तो उसके गुप्तांगों में चोट के निशान थे। पीड़िता ने बाद में मां से अपनी आपबीती सुनाई कि चर्च के पादरी ने रुपये का लालच देकर चर्च परिसर में स्थित एक कमरे में ले गया और अश्लील वीडियो दिखाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बच्ची को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर इसकी एफआईआर दर्ज करायी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश को देखते पुलिस ने एहतियातन चर्च के आसपास पुलिस तैनात कर दी है।

पोक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया है केस : पुलिस अधिकारी
पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीरज कुमार जादौन ने बताया कि दुष्कर्म, पोक्सो, एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी पादरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने कहा कि, जिला अस्पताल में पीड़ित बच्ची व आरोपी पादरी का मेडिकल परीक्षण के लिए डीएनए सैंपल लिया गया। दोनों नमूनों को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। फोरेंसिक टीम चर्च जाकर मामले की जांच कर रही है।

Download Android App
Download iOS App