उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बजट 2024 पेश कर दिया गया है। यूपी विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024- 25 का बजट पेश किया गया है। बता दें वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा पेश किए गए बजट का आकार 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख रुपये है। बजट पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बजट के लिए मैं पूरी टीम के ओर से आपका अभिनंदन करता हूं। प्रदेश में विकास हो रहा है और हर क्षेत्र में काम हो रहा है।
- UP के बजट पर CM योगी की पहली प्रतिक्रिया
- इस बजट के लिए मैं पूरी टीम के ओर से आपका अभिनंदन करता हूं- CM
- हर क्षेत्र में हो रहा है काम- CM योगी
हर विभाग में काम किया गया- योगी
आपको बता दें सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार का यह आठवां बजट है। हर बजट प्रदेश के लोकमंगल को लेकर लाया गया है। पहला बजट किसानों को, दूसरा इंफ़्रा और इंडस्ट्री के विकास का, तीसरा मातृ शक्ति के लिया, चौथा युवा ऊर्जा को, पांचवां स्वब्लमन को समर्पित था। आज का बजट प्रभु श्रीराम को समर्पित है। हमने कर चोरी को रोका है। उनके लिए जो भी उपाय हो सकते थे उसके लिए हर विभाग में काम किया गया है।
महिला सशक्तिकरण और नौजवानों के विकास पर फोकस
सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना कोई अतिरिक्त कर लगाए यानी आम लोगों पर बिना कोई बोझ दिए वित्तिय व्यवस्था को बड़ा किया है। हम लोगों ने पिछले सात सालों में बेरोजगारी की दर को रोकने में सफलता पाई है। जो सात साल पहले करीब 19 फीसदी था वो अब 2.4 फीसदी रह गया है। हमारी सरकार की योजनाओं ने देश में उत्तर प्रदेश को नई पहचान दिलाई है। प्रदेश में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण और नौजवानों के विकास पर फोकस किया है।
दो वित्तिय वर्षों में बजट की प्रस्तुति को डिजिटल बनाया- CM
उन्होंने कहा कि कृषि हमारा एक प्राथमिक सेक्टर है, इसमें अन्नदाता किसानों के लिए मुख्यमंत्री कृषि सुरक्षा योजना प्रस्तावित की है। प्रदेश के अंदर किसानों के लिए नि:शुल्क बिजली की व्यवस्था हमने की है। यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को विस्तार देगा. ये बजट उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाई पर ले जाने वाला होगा। हमने बीते दो वित्तिय वर्षों में बजट की प्रस्तुति को डिजिटल बनाया है।


Download Android App
Download iOS App





