UP News: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा- उपचुनावों में प्रचंड बहुमत से जीतेगी BJP

Summary :

आगरा आये उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में एक लोकसभा और दो विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होने जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सभी उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से विजयी होगी।

डिप्टी सीएम ने कही यह बड़ी बात 
जानकारी के मुताबिक पता चला कि जनता में मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजना को लेकर काफी उत्साह है और ये योजनाएं ही भाजपा को उपचुनावों में विजयी दिलाएंगी। फतेहपुरसीकरी के सांसद राजकुमार चाहर के बेटों की शादी कार्यक्रम में आशीर्वाद देने आगरा आये उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में चल रही कानून व्यवस्था की जनता प्रशंसा कर रही है।
UP को 5 जोन में बांट बेहतर होगी स्वास्थ्य सेवा! डिप्टी CM ब्रजेश पाठक से  जानिए पूरा प्लान
 मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक  उन्होंने कहा कि जनता के उत्साह से लग रहा है कि तीनों उपचुनावों में भाजपा जीतेगी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं की टोली बनायी गयी है जो जनता के बीच में जाकर काम कर रही है और खासकर आगरा नगर निगम में ‘तीन इंजन’ वाली सरकार है।

Desk Team