उत्तर प्रदेश सरकार के छह महीने पूरे हो गए है। लेकिन इस बार लखनऊ में किसी प्रकार का कोई शोर नहीं है।अब तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद ही मीडिया से दूरी बना ली है। योगी के करीबी लोगों ने बताया है कि इस बार वो अलग रणनीति बना रहे है, जिसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता है। इसके साथ अबकी बार वो अपने कामों के बारे में लोगों को बता नहीं रहे है, सरकार के साधनों के जरिए लोगों को सूचना दे रहे है।
आपको बता दे कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पिछले कार्यकाल के काम को आगे बढ़ाया है। लखनऊ से ज्यादा वो उत्तर प्रदेश के अलग- अलग जिलों और इलाकों में घूमते हुए नजर आए, लेकिन इस बीच उन्होंने किसी भी प्रकार से मीडिया से संपर्क नहीं रखा है। यहां तक की मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद भी योगी आदित्यनाथ ने इंटरव्यू देने से परहेज किया। योगी आदित्यनाथ ने खुद को मीडिया की सुर्खियों से दूर रखा है।


Download Android App
Download iOS App



